🔳लगातार गुलदारों की आवाजाही बढ़ने से नौनिहालों पर मंडराया खतरा
🔳गांव के समीप पिंजरा लगाने के बावजूद कैद नही हो रहे गुलदार
🔳समीपवर्ती चापड़ गांव में एक साथ चार गुलदार दिखने से दहशत

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती चापड़ गांव में स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल के नजदीक एक साथ चार गुलदार दिखने से हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने सुरक्षा के मद्देनजर नौनिहालों को कमरे में कैद कर लिया। गांव को सूचना भेजी गई। ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर बामुश्किल गुलदार जंगल की ओर भागे। अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर नौनिहालों को उनकी देख देख में घर भेजा गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने वन व शिक्षा विभाग को नौनिहालों की सुरक्षा को ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।

समीपवर्ती चापड़ गांव में आए दिन चार गुलदार दिखाई देने से गांव के बाशिंदे खौफजदा हैं। ग्रामीणों की मांग पर गांव वन विभाग पिंजरा भी लगा चुका है पर शातिर गुलदार कैद में नहीं आ रहे। बीते रोज गांव में स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल के नजदीक दोपहर में ही एक साथ चार गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया। विद्यालय के नजदीक खेतों में चार गुलदारों की दस्तक से शिक्षक भी सख्ते में आ गए। विद्यालय में अध्ययनरत 18 नौनिहालों के साथ शिक्षकों ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। दूरभाष पर ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने हो हल्ला मचाया तब जाकर बामुश्किल चारों गुलदार जंगल को भागे। अभिभावकों की निगरानी में नौनिहालों को घरों को भेजा गया। आए दिन चार गुलदार दिखने से गांव के बाशिंदे खौफजदा हैं। ग्राम प्रधान गिरीश कुमार व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय नेगी के अनुसार लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। नौनिहालों की सुरक्षा को ठोस कदम उठाए जाने को वन विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्राचार किया जा चुका है। ग्रामीणों ने भी गुलदार की आवाजाही रोकने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!