🔳राज्य स्तरीय मैथ्स विज़ार्ड प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
🔳जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर मनवाया प्रतिभा का लोहा
🔳मेधावी की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के रतौडा़ गांव की बेटी ने देहरादून में हुए मैथ्स विज़ार्ड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गांव को गौरवान्वित किया है। मेधावी की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं व अभिभावकों को बधाई दी है।
रतौडा़ गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत निधी दरमाल ने पहले संकुल फिर ब्लॉक स्तरीय मैथ्स विज़ार्ड प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन के दम पर जिला स्तरीय के लिए जगह बनाई। हल्द्वानी में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी निधी ने बेहतर प्रदर्शन कर स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की की। रतौडा़ गांव निवासी शिशुपाल सिंह की बेटी निधी ने देहरादून में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मेधावी निधी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। मेधावी निधी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त कर व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं व अभिभावकों को बधाई दी है।




