🔳दिन दोपहर मवेशियों को मार डालने से गांव में दहशत
🔳बच्चों को स्कूल भेजने में भी कतराने लगे अभिभावक
🔳वन विभाग से पशुपालकों को मुआवजा दिए जाने की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवों में लगातार बढ़ रही गुलदार की घुसपैठ से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो चुका है। बेतालघाट ब्लॉक के छोटी जजूली गांव में गुलदार ने दो दिन के अंतराल में चार मवेशियों को ढेर कर दिया। घटना से गांव के बाशिंदे खौफजदा हैं। गुलदार की दहशत से अब अभिभावक नौनिहालों को स्कूल भेजने में भी कतराते लगे हैं।

गांवों में गुलदार की आवाजाही तेज होने से जहां गांवों के बाशिंदे परेशान हैं वहीं पशुपालन पर भी संकट गहरा गया है। गांवों के लोग बैंकों से ऋण लेकर पशुपालन में जुटे हैं पर गुलदार आए दिन मवेशियों को मार डाल रहे हैं जिससे पशुपालकों को भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा है। ब्लॉक के छोटी जजूली गांव में गुलदार ने दो दिन के भीतर चार मवेशियों को निवाला बना लिया है। स्थानीय भगवती देवी के गोवंशीय पशु को मार डालने के बाद दहशत का पर्याय बन चुके गुलदार ने धनी राम की तीन बकरियों को ढेर कर डाला। मवेशियों को मार डालने से गांव में दहशत कि माहौल बना हुआ है ग्रामीणों ने अनहोनी का अंदेशा भी जताया है। स्थानीय पशुपालक सोबन सिंह करायत के अनुसार गांव में पशुपालन ही आय का स्रोत है। गुलदार आए दिन मवेशियों को मार डाल रहा है जिस कारण लगातार नुकसान उठाना मजबूरी बन चुका है। गांव में दहशत इतनी बढ़ गई है की अब अभिभावक भी नौनिहालों को स्कूल भेजने में कतराने लगे हैं। स्थानीय भगवत सिंह, झूंगर सिंह, नारायण सिंह, पुष्पा देवी, हंसी देवी, चंद्रा देवी, कविता देवी आदि ने पशुपालकों को मुआवजा देने तक गुलदार के आंतक से निजात दिलाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग वन विभाग से की है।

error: Content is protected !!