🔳कार्य में लीपापोती किए जाने पर जताई नाराजगी
🔳जनहित से जुड़े मामले पर अधिकारियों की अनदेखी पर उठाए सवाल
🔳व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन का किया ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खैरना बाजार के पीछे उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य पर गुणवत्ता से खिलवाड़ किए जाने का का आरोप लगा व्यापारी नेता ने जांच की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी की गुणवत्ताविहीन कार्य कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मनमानी की गई तो फिर व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
खैरना क्षेत्र में आबादी की ओर किए जा रहे ब्लाक निर्माण पर व्यापारी नेता अजय सिंह पनौरा ने सवाल खड़े कर दिए हैं। अजय ने आरोप लगाया है की बाढ़ के खतरे को टालने के लिए किए जा रहे कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। मुनाफे के फेर में निर्माण सामग्री में बेहद कम मात्रा में सिमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे भविष्य में निर्माण कार्यों के धराशाई होने का अंदेशा है। कई बार कहने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है जनहित से जुड़े कार्यों में लीपापोती की जा रही है। व्यापारी नेता ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। नगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने भी मामले में गहरी नाराजगी जताई है। दो टूक कहा की यदि यहीं हालात रहे तो फिर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।




