🔳दस सीटर वाहन में 26 नौनिहालों के मिलने पर पुलिस हुई सख्त
🔳स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों की होगी निगरानी
🔳नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दस सीटर वाहन में भेड़ बकरियों की तरह भरे गए स्कूली नौनिहालों के मामले का खुलासा होने के बाद अब पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। नौनिहालों के सुरक्षा से खिलवाड़ होने पर अब स्कूलों का प्रबंधन सीधे जिम्मेदार होगा। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार नौनिहालों को स्कूल लाने व ले जाने वाले वाहनों में यदि नियमों का उल्लघंन मिला तो विद्यालय प्रबंधन पर भी कार्रवाई होगी। साफ कहा की नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हाइवे पर खैरना क्षेत्र में बीते सोमवार को चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में चलाए गए विशेष चैकिंग अभियान के दौरान दस सीटर मैक्स वाहन में चैकिंग के दौरान 26 स्कूली नौनिहाल भरे मिले। छोटे छोटे मासूमो को वाहन के अंदर भेड़ बकरियों की तरह ठूंसा गया था। नौनिहालों को देख पुलिस के माथे पर भी बल पड़ गया। पुलिस ने एक एक कर बच्चों को बाहर न काल दूसरे वाहन से घरों को भिजवाया। मामले का खुलासा होने के बाद अब खैरना पुलिस ने सख्त रूख अपना लिया है। गरमपानी खैरना तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थित सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के प्रबंधन को भविष्य में सुरक्षा संबंधी नियमों के उल्लघंन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। नौनिहालों को विद्यालय लाने ले जाने वालों में नियमों के उल्लघंन पर स्कूल प्रबंधन को भी जिम्मेदार माना जाएगा। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार नौनिहालों की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यालयों के प्रबंधन नौनिहालों की सुरक्षा में लापरवाही बरतेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। दो टूक कहा की अभियान और तेज किया जाएगा।




