🔳महज एक किलोमीटर सड़क की नहीं ली जा रही सुध
🔳खस्ताहाल सड़क पर जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर बीस परिवार
🔳गांव की अनदेखी पर क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों के बाशिंदों को सड़क सुविधा के लिए बजट तो खर्च किया जाता है पर डामरीकरण व सुरक्षा कार्य न होने से ग्रामीणों को जान जोखिम में डाल आवाजाही करना मजबूरी बन चुका है। सिल्टोना – बजेडी़ मोटर मार्ग से सब्जी व दुग्ध उत्पादक गांव छोटी जजूली गांव के बीस से ज्यादा परिवार खस्ताहाल सड़क पर आवाजाही को मजबूर हैं। कई बार सुगम यातायात को ठोस उपाय किए जाने के बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है।
बेतालघाट ब्लॉक के छोटी जजूली गांव के बीस से ज्यादा परिवारों को सड़क सुरक्षा से जोड़ने के लिए चार वर्ष पूर्व विधायक निधि के बजट से सिल्टोना – बजेडी़ मोटर मार्ग से तकरीबन एक किमी सड़क का निर्माण किया गया। सड़क निर्माण से सब्जी व दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विशेष पहचान रखने वाले छोटी जजूली गांव के बाशिंदों में उम्मीद जगी की आवाजाही को बेहतर सुविधा का लाभ मिल सकेगा पर ग्रामीणों की उम्मीद को पंख नहीं लग सके। सड़क निर्माण के बाद तंत्र सड़क में डामरीकरण व सुरक्षा कार्य करना ही भूल गया जिस कारण गांव के बाशिंदो को खतरा उठाकर आवाजाही करनी पड़ती है। कास्तकार सोबन सिंह करायत के अनुसार कई बार सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। खस्ताहाल में पहुंच चुकी सड़क पर आए दिन लोग चोटील होते हैं सुरक्षा संबंधी कार्य न होने से हल्की बारिश में ही सड़क पर आवाजाही ठप हो जाती है। स्थानीय भगवत सिंह, झूंगर सिंह, नारायण सिंह, पुष्पा देवी, हंसी देवी, चंद्रा देवी, कविता देवी आदि ने सड़क पर डामरीकरण करवाए जाने की मांग उठाई है। अनदेखी बर्दाश्त न किए जाने की चेतावनी दी है।




