🔳चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
🔳विद्यालय प्रबंधन को भी दी गई कड़ी हिदायत
🔳शराब के नशे में हाईवे पर वाहन दौड़ा रहा चालक भी गिरफ्तार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

चौकी पुलिस खैरना के विशेष चैकिंग अभियान में टैक्सी वाहन में 26 स्कूली नौनिहाल भरे मिले। दस यात्रियों वाले वाहन में 26 नौनिहालों को बैठाए जाने से पुलिस टीम भी हैरत में पड़ गई। वाहन चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण को आरटीओ हल्द्वानी को रिपोर्ट भेज दी गई है। स्कूल प्रबंधन को भी कड़ी हिदायत दी गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में नौनिहालों की जिंदगी से कैसे खिलवाड़ किया जा रहा है इसका खुलासा पुलिस के विशेष चैकिंग अभियान में हुआ है। चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने हाइवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने मैक्स यात्री वाहन यूके 04टीए 8473 के लोहाली निवासी चालक को चैकिंग के लिए रोका। पुलिस ने वाहन के अंदर देखा तो अंदर के हालात देख पुलिस टीम दंग रह गई। वाहन के अंदर खैरना क्षेत्र के एक विद्यालय के 26 नौनिहाल ठूंस ठूंस कर भरे मिले। पुलिस ने चालक को कड़ी फटकार लगाई तथा स्कूल प्रबंधन से भी संपर्क साध कड़ी हिदायत दी। चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति भी आरटीओ हल्द्वानी को कर दी गई। चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों को लेकर अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहे वाहन यूके 01टीए 1219 के नैनीताल नैनीताल निवासी चालक को भी गिरफ्तार किया गया। यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर भेजा गया। चौकी प्रभारी ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!