🔳ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा खोला मोर्चा
🔳यात्रा के संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों तक को सूचना न देने का लगाया आरोप
🔳गांवों व पंचायत प्रतिनिधियों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी
🔳यात्रा के प्रभारी नोडल अधिकारी ने बीडीओ पर डाली जिम्मेदारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा को पंचायत प्रतिनिधियों ने खानापूर्ति यात्रा करार दे तमाम गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया ने ही खुद की ग्राम पंचायत में पर पहुंची यात्रा की सूचना न दिए जाने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान रिची व संगठन के अध्यक्ष मनोज ने गांवों की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों को खिलाया कार्यवाही की मांग उठाई है।
ब्लॉक के गांवों में सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार व तमाम अन्य समस्याओं के निस्तारण, मौके पर पात्रों के फार्म भरने तथा स्वास्थ्य शिविर लगाने को पिछले कई दिनों से गांव गांव विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। सोमवार को रिची गांव में यात्रा पहुंची पर कार्यक्रम में ग्रामीणों की संख्या बेहद कम नजर आई वहीं ग्राम प्रधान मनोज पडलिय व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण, सरपंच चंदन सिंह भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। दोनों ही पंचायत प्रतिनिधियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की कोई भी सूचना न दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया। ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान संगठन बेतालघाट अध्यक्ष मनोज पडलिया के अनुसार यात्रा के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई। लापरवाह अधिकारियों ने सरकार के आदेशों का उल्लघंन कर सड़क पर ही कार्यक्रम कर इतिश्री कर डाली। आरोप लगाया की तमाम अन्य गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों को भी सूचना नहीं देने के मामले सामने आए हैं। संगठन के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान ने सरकारी कार्यक्रमों की धज्जियां उड़ाने, पंचायत प्रतिनिधियों की उपेक्षा करने वाले लापरवाही पर आमदा अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी की यदि पंचायत प्रतिनिधियों व गांवों की अनदेखी हुई तो पंचायत प्रतिनिधियों को साथ लेकर ब्लॉक मुख्यालय में धरना शुरु किया जाएगा। यात्रा के प्रभारी नोडल अधिकारी कृपाल सिंह के अनुसार पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना देने की जिम्मेदारी बीडीओ पर है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी यात्रा में पूर्व से ही शामिल है।




