🔳ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा
🔳दिल्ली में 15 से 21 दिसंबर तक होगा टूनामेंट
🔳क्रीड़ा प्रभारी के चयन पर शिक्षकों ने व्यक्त की खुशी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जीआइसी में क्रीड़ा प्रभारी के पद पर तैनात कंवलदीप सिंह का चयन उत्तराखंड सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। कंवलदीप नई दिल्ली में छह दिवसीय ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड की टीम से प्रतिभाग करेंगे। क्रीड़ा प्रभारी के चयन पर शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है।
दिल्ली में 15 से 21 दिसंबर तक होने वाली ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए उत्तराखंड की टीम में जीआइसी बेतालघाट के क्रीड़ा प्रभारी कंमलदीप सिंह ने जगह बनाई है। बीते वर्ष भी कंवलदीप सिंह ने उत्तराखंड की टीम से टूर्नामेंट में प्रतिभा किया था। सोमवार को जीआइसी में हुए कार्यक्रम में कीड़ा प्रभारी कंवलदीप के उत्तराखंड सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम में चयन होने पर खुशी व्यक्ति की गई। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने कहा कि क्रीड़ा प्रभारी के चयन से पूरे शिक्षा जगत गौरवान्वित हुआ है। कहा की कंवलदीप निश्चित ही बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय, दीप सिंह त्रिपाठी, दिलीप फर्त्याल, राजकुमार भंडारी, अल्ताफ शाह आदि मौजूद रहे।




