🔳आवाजाही बढ़ने से खौफ के साए में जीने को हुए ग्रामीण
🔳नौनिहालों को स्कूल भेजने में भी कतराने लगे अभिभावक
🔳ग्रामीणों ने उठाई गुलदार से निजात दिलाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में गुलदार का आंतक जोरों पर पर दिन दोपहर गुलदार मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार डाल रहा है। लोहाली – हरतोला मोटर मार्ग पर जाडा़पानी क्षेत्र में गुलदार की घुसपैठ से ग्रामीण खौफजदा हैं। नौनिहालों को स्कूल भेजने में भी अभिभावक डरने लगे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग उठाई है।
काकड़ीघाट क्षेत्र में गुलदार के युवक को मार डालने की घटना सामने आने के बाद गांवों में दहशत का माहौल है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले लोहाली – हरतोला मोटर मार्ग पर स्थित जाडा़पानी क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही बढ़ने से हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय गणेश चंद्र के अनुसार गुलदार ने दोपहर में ही उनके भाई इंद्र लाल की बकरी को निवाला बना लिया। आए दिन गुलदार आबादी के नजदीक तक पहुंच जा रहा है जिस कारण नौनिहालों को स्कूल भेजने में भी डर सताने लगा है‌। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार दिन के उजाले में ही गांव के आसपास घुमने से गांव के लोग भी दहशत के साय में जीने को मजबूर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने गांव के समीप पिंजरा लगाकर गुलदार के आंतकी से निजात दिलाने तथा पशुपालक को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!