🔳खैरना पुलिस की टीम ने चलाया विशेष चैकिंग अभियान
🔳15 छोटे बड़े वाहनों का चालान कर वसूला दस हजार रुपये जुर्माना
🔳नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को लगाई कड़ी फटकार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी क्षेत्र में शराब पीकर तेज रफ्तार में स्कूटी दौड़ाने पर खैरना पुलिस की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 15 छोटे बड़े वाहनों का चालान कर दस हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस टीम ने नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
रविवार को खैरना पुलिस की टीम ने यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर शिंकजा कसा।चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने खैरना बैरियर पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। बगैर बगैर हेलमेट, अधूरे कागजात, तेज रफ्तार, मानक से अधिक यात्री ढोने पर 15 छोटे बड़े वाहनों के चालान कर दस हजार रुपये जुर्माना वसूला। खैरना बाजार क्षेत्र में शराब के नशे में स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों को कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।




