🔳मेरा गांव मेरी सड़क योजना से छड़ा गांव को बनी थी सड़क
🔳कदम कदम पर मंडरा रहा दुर्घटना का खतरा
🔳जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हुए ग्रामीण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से छड़ा गांव को जोड़ने के लिए 38 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से बनाई गई सड़क बदहाली पर आंसू बहा रही है। जगह जगह दुर्घटना का बढ़ता ही जा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। गांव के बाशिंदे ने सड़क की हालत में सुधार किए जाने की मांग उठाई है।
आठ वर्ष पूर्व केंद सरकार की महत्वाकांक्षी मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा गांव को जोड़ने के लिए करीब 38 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया। गांव के बाशिंदों को सड़क सुविधा का लाभ तो मिल गया पर अब सड़क अनदेखी का खामियाजा भुगत रही है। कदम कदम पर बदहाल हो चुकी सड़क पर आवाजाही खतरनाक होने से दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ चुका है। गांव के बाशिंदे जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। रात के वक्त खतरा कई गुना बढ़ जा रही है। सड़क पर सुरक्षित यातायात के प्रबंध न होने से भी परेशानी बढ़ते ही जा रही है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लगातार अनदेखी का आरोप लगाया है। स्थानीय विरेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार भारी भरकम लागत से बनी सड़क पर खतरा बना हुआ है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। चंदन सिंह, पूरन सिंह, दीवान सिंह, विनोद बिष्ट, हीरा सिंह, संजय सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, महेंद्र बिष्ट, गिरीश सिंह, भुवन बिष्ट, सुरेश सिंह, दिनेश बिष्ट आदि ने सुगम आवाजाही को सड़क की मरम्मत करवाए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!