🔳जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा समेत आसपास के दस नौनिहाल चपेट में आए
🔳बिमारी से बचाव को क्षेत्र में स्थित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को किया गया अलर्ट
🔳बिमारी का प्रकोप बढ़ने पर संक्रमितों को किया जा सकता है आइसोलेट
🔳बाल रोग विशेषज्ञ ने किया विशेष अहतियात बरतने का किया आह्वान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर आसपास के गांवों के नौनिहालों को संक्रमित मंप्स( गलसूवा ) रोग ने चपेट में ले लिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) की छात्रा में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएचसी गरमपानी की बाल रोग विशेषज्ञ डा. साक्षी ने आसपास के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी विशेष अहतियात बरतने का आह्वान किया है। बकायदा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

गरमपानी व आसपास के क्षेत्रों में संक्रामक गलसूवा बिमारी ने दस्तक दे दी है। सीएचसी गरमपानी में ही बीते दो सप्ताह में दस से ज्यादा नौनिहालों में संक्रामक बीमारी की पुष्टि हुई है। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी ) की भी एक छात्रा में संक्रमित बिमारी के लक्षण पाए गए हैं। सीएचसी गरमपानी की बाल रोग विशेषज्ञ डा. साक्षी ने इसकी पुष्टि की है। जेएनवी प्रबंधन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. साक्षी के अनुसार संक्रामक बीमारी से बचाव को अहतियात जरुरी है। संक्रमण न फैले इसके लिए संक्रमित को आइसोलेट भी किया जाता है। बिमारी में बुखार व गले में दोनों ओर लार ग्रथिंयों में सूजन तथा दर्द के लक्षण सामने आते हैं। समय पर उपचार न कराने व लापरवाही पर खतरा बढ़ने की संभावना भी रहती है। बाल रोग विशेषज्ञ ने गलसूवा बिमारी से मिलती जुलते लक्षण सामने आने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से ही उपचार कराने की अपील भी की है। बाल रोग विशेषज्ञ ने अभिभावकों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन 8279625648 नंबर भी जारी किया है।

error: Content is protected !!