🔳लगातार बढ़ रही संख्या से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
🔳आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय प्रबंधन ने भी अभिभावकों से की अहतियात बरतने की अपील
🔳सीएचसी की बाल रोग विशेषज्ञ ने लोगों से जागरुक रहने का किया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गरमपानी व आसपास के गांवों के दस नौनिहालों के संक्रामक गलसूवा बिमारी की चपेट में आने के बाद अब समीपवर्ती चमड़ियां क्षेत्र के नौनिहाल में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नौनिहालों के संक्रमित होने से आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय प्रबंधन ने भी अभिभावकों से अहतियात बरतने की अपील की है। बिमारी से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकों से संपर्क साधने का आह्वान किया है।
गरमपानी व आसपास के क्षेत्रों में एकाएक नौनिहालों में संक्रामक गलसूवा बिमारी के लक्षण सामने आने से स्वास्थ्य विभाग विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। दो दिन पहले ही आसपास के दस नौनिहालों में संक्रामक बिमारी की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार को भी समीपवर्ती चमड़ियां क्षेत्र से स्वजनों संग अस्पताल पहुंचे एक नौनिहाल गलसूवा बिमारी के लक्षण पाए गए। सीएचसी गरमपानी की बाल रोग विशेषज्ञ डा. साक्षी ने नौनिहाल के स्वास्थ्य की जांच कर स्वजनों को आवश्यक निर्देश दिए दिए। बाल रोग विशेषज्ञ डा. साक्षी के अनुसार सावधानी के साथ उपचार से बिमारी को मात दी जा सकती है। इधर संक्रमितो की संख्या में इजाफा होने से गरमपानी स्थित आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय प्रबंधन ने भी अभिभावकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी के अनुसार अभिभावकों से नौनिहालों में संक्रामक बिमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकों से संपर्क साधने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!