🔳अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी
🔳स्वास्थ्य शिविर में हुई ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच
🔳किसानों को बताए गए उन्नत खेती के गुर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। तमाम विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। गांव के बाशिंदों को भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने को संकल्प भी दिलाया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ ब्लॉक के रिखोली, हरीनगर, तल्लीपाली, मल्ली पाली गांव पहुंचा। सहायक कृषि अधिकारी लता पांडे ने किसानों को उन्नत खेती के गुर बताए। स्वास्थ्य विभाग की नीता भोर्याल ने बिमारियों से बचाव की जानकारी दी। समय समय पर गांवों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों व स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सहसंयोजक प्रताप सिंह बोहरा ने केंद्र व राज्य सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। मौके पर वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान पेंशन के फार्म भी भरे गए। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। दुग्ध विभाग के ब्लॉक प्रभारी कृपाल सिंह ने ग्रामीणों को देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एकजुटता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसन सिंह जलाल जबकि संचालन रोहित तिवारी ने किया। इस दौरान विजय कुमार, गोविन्द सिंह, कविता आर्या, नेहा कांडपाल, रोहित आर्या, ओमवीर सिंह, उमेश पडियार, रवि नंदन आर्या, जीवन चंद्र, राम सिंह जलाल, महेंद्र सिंह जलाल, कमल किशोर, महेश चंद्र, प्रकाश चंद्र, नवीन जोशी, कुंदन लाल आदि मौजूद रहे।