🔳दो ट्रैप कैमरा की मदद से गुलदार की गतिविधियों पर भी रखी जा रही नजर
🔳युवक को मार डालने के बाद गांव में है दहशत का माहौल
🔳वन विभाग की दस सदस्यीय टीम सुबह-शाम कर रही गस्त
🔳 गांवों के लोगों से अहतियात बरतने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

संवाद सूत्र, गरमपानी : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित काकड़ीघाट व आसपास के इलाकों में दहशत का पर्याय बन चुके गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा गांव के समीप डेरा डाल दिया है। समीपवर्ती सड़़का गांव के युवक को मार डालने के बाद गुलदार के आबादी के नजदीक तक पहुंचने से गांवों में दहशत बढ़ गई है। उप वनक्षेत्राधिकारी हेम चंद्र के अनुसार गुलदार को कैद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
हाइवे से सटे काकड़ीघाट क्षेत्र में बीते 18 नवंबर को समीपवर्ती सड़का गांव के युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की जांच में गुलदार के हमले में युवक के मारे जाने की पुष्टि के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। कुछ दिन शांत रहने के बाद गुलदार एकबार फिर आबादी के नजदीक तक देखे जाने से ग्रामीण सख्ते में आ गए। सुरक्षा के मद्देनजर नीम करौली आश्रम व कर्कटेश्वर मंदिर में शाम को पांच बजे बाद प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया। हरकत में आए वन विभाग ने दो विशेष टीमों का गठन कर क्षेत्र में गस्त भी बडा़ दी जबकि लोगों को जागरुक करने का कार्य भी शुरु किया गया। अब हिंसक गुलदार की पकड़ने को वन विभाग की टीम ने काकड़ीघाट क्षेत्र में ही डेरा डाल दिया है‌ दस सदस्यीय टीम ने गस्त बढ़ा दी है जबकि घटनास्थल के समीप पिंजरा भी स्थापित कर दिया गया है। उपवन क्षेत्राधिकारी हेम चन्द्र के अनुसार ट्रैप कैमरे की मदद से भी गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही गुलदार पकड़ लिया जाएगा। वन विभाग ने भी लोगों से विशेष अहतियात बरतने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!