🔳 दो सौ से ज्यादा कास्तकार झेल रहे नुकसान
🔳तीन वर्ष पूर्व आपदा के बाद से नहीं ली गई सुध
🔳कास्तकारों ने उठाई नहर को दुरुस्त करने की मांग
🔳अनदेखी पर दे डाली आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवो में खेती-बाड़ी चौपट होने के कगार पर पहुंच चुकी है। बेतालघाट ब्लॉक के जाख गांव में आपदा के बाद से ध्वस्त पड़ी सिंचाई नहर के दुरुस्त न होने से दो सौ से ज्यादा धरतीपुत्र परेशान है। कभी सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में पहचान रखने वाले गांव में आज पैदावार बेहद कम हो चुकी है।
गांवो में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से पहले ही खेती बचना मुश्किल हो चुका है वहीं अधिकारियों की अनदेखी भी किसानों पर भारी पड़ने लगी है। तीन वर्ष पूर्व आपदा में जाख गांव के दो सौ से भी ज्यादा किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए बनी सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने लगातार नहर की मरम्मत की मांग उठाई पर आज तक सुध नहीं ली जा सकी है। सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने से किसान बेहद परेशान है। पैदावार घटने से लगातार नुकसान उठा रहे हैं।किसानों के अनुसार बाजार से खरीद कर ले गए बीज की कीमत भी वसूल नहीं हो रही। बैंकों का ऋण भी चढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप राम, सुरेंद्र नेगी, पान सिंह, संतोष नेगी, विजय नेगी, चंदन सिंह, मदन सिंह, ललित नेगी, कुंदन सिंह, नर सिंह नेगी आदि कास्तकारों ने सिंचाई नहर को तत्काल दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!