🔳आबादी के नजदीक तक दिखाई देने से आए सख्ते में
🔳महिलाओं व बच्चों पर मंडराया खतरा
🔳ग्रामीणों ने उठाई पिंजरा लगाए जाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में गुलदार की घुसपैठ तेज हो गई है। आवाजाही तेज होने से गांवों के बाशिंदे खौफजदा हैं। समीपवर्ती ब्यासी गांव में गुलदार का जोड़ा आबादी के नजदीक तक पहुंच जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के समीप पिंजरा लगाए जाने की मांग उठाई है।
पलायन की मार से बेजार हो चुके गांवों में गुलदार की दस्तक बढ़ गई है। बीते दिनों कई गांवों में गुलदार के हमलावर होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। आए दिन मवेशियों को निवाला बनाए जाने से पशुपालक भी परेशान हैं। समीपवर्ती ब्यासी गांव में गुलदार का जोड़ा आबादी के नजदीक तक पहुंच जा रहा है। शाम होते ही गांव के बाशिंदे घरों में दुबकने को मजबूर हैं। महिलाओं का खेतों तथा नौनिहालों को स्कूल भेजने तक में स्वजन घबरा रहे हैं। गुलदार के जोड़े की लगातार बढ़ती आवाजाही से अनहोनी का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से गुलदार का जोड़ा आबादी के नजदीक तक पहुंच रहा है। स्थानीय मनोज ढौंडियाल, मनोज कुमार, प्रेम प्रकाश, यशपाल आर्या आदि ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगा गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!