🔳संगठन के जिलाध्यक्ष ने जिला पूर्ति अधिकारी को भेजा ज्ञापन
🔳लंबित भुगतान न होने पर जताई नाराजगी
🔳भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लंबे समय से लाभांश समेत लंबित पड़ी अन्य धनराशि का भुगतान न होने पर अब सस्ता गल्ला विक्रेताओं का पारा चढ़ने लगा है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की नैनीताल इकाई के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेज जल्द लंबित धनराशि का भुगतान किए जाने की मांग उठाई है।चेतावनी दी है कि यदि हिलाहवाली हुई तो जनपद के सभी सस्ता गल्ला विक्रेता धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
गांवों व नगरीय क्षेत्रों में सरकारी राशन वितरण का जिम्मा सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर है। सस्ता गल्ला विक्रेता लंबे समय से लाभांश समेत अन्य लंबित पड़ी धनराशि के भुगतान की मांग उठा रहे हैं पर सुनवाई नहीं हो रही। लंबे संघर्ष के बाद भुगतान की आस जगी भी है तो अब तक भुगतान न होने से सस्ता गल्ला विक्रेता निराशा है दीपावली महापर्व के नजदीक आने के बावजूद भुगतान न होने से सस्ता गल्ला विक्रेताओं का पारा चढ़ने लगा है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन नैनीताल के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेज जल्द भुगतान की मांग उठाई है आरोप लगाया है की खाद्य विभाग उत्तराखंड के आयुक्त कार्यालय से जिला पूर्ति अधिकारियों के खाते में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का भुगतान किए जाने को धनराशि स्थानांतरित हुए एक महीना बीत गया है बावजूद अब तक सस्ता गल्ला विक्रेताओं को भुगतान नहीं किया जा सका है जिससे सस्ता गल्ला विक्रेता परेशान है देवेंद्र सती, रोहित बिष्ट, पंकज नेगी, भूपेंद्र सिंह आदि ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान न किया गया तो जनपद के सभी सस्ता गल्ला विक्रेता धरना प्रदर्शन को विवश होंगे।

error: Content is protected !!