🔳स्टेट हाइवे पर डौरब क्षेत्र में दिया घटना को अंजाम
🔳मशीन स्वामी ने प्रशासन को घटना की सूचना
🔳व्यापारियों ने घटना का खुलासा किए जाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। बीते दिनों पातली व बमस्यूं क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बाद अब चोरों ने हाइवे किनारे खड़ी मशीनों पर सेंध लगा बीस हजार रुपये से अधिक की बैटरियां चुरा ली है। मशीन स्वामी ने घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।
रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर एक के बाद एक चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिनों पातली व बमस्यूं बाजार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बाद अब चोरों ने डौरब क्षेत्र में स्टेट हाईवे किनारे खड़े रोलर तथा एक अन्य मशीन पर सेंध लगा दी। शुक्रवार सुबह जब श्रमिक मौके पर पहुंचे तो मशीनों से बैटरी निकली देख सख्ते में आ गए। आनन फानन में सूचना मशीन स्वामी भुजान निवासी प्रताप सिंह बिष्ट को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रताप सिंह ने घटना की सूचना प्रशासन को दे दी है। मशीन स्वामी के अनुसार दोनों मशीनों की बैटरी की कीमत बीस हजार रुपये से अधिक है। स्थानीय व्यापारियों ने भी चोरी की घटना का जल्द खुलासा किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!