🔳नदी के आंगन में लगा दिया मलबे का ढेर
🔳दोपांखी क्षेत्र में पहाड़ी कटान का मलबा नदी में डाला
🔳प्रतिबंधित होने के बावजूद उड़ाई नियमों की धज्जियां
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में हाइवे चौड़ीकरण कार्य में नियमों की धज्जियां उड़ा शिप्रा नदी में मलबा डाल दिए जाने से क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की एक ओर नदियों के अस्तित्व बचाने को केंद्र व राज्य सरकारों बड़े बड़े अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर एनएच प्रशासन शिप्रा नदी से खिलवाड़ करने पर आमादा है। जल्द नदी से मलबा हटाने जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो एनएच प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
दोपांखी क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त हाइवे को चौड़ा किए जाने के कार्य में नियमों की धज्जियां उडा़ दी गई बावजूद एनएच प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। पहाड़ी काट हाइवे चौड़ीकरण का कार्य कर रही दिल्ली की कंपनी ने मनमाना रवैया अपना कर शिप्रा नदी में मलबे का ढेर लगा दिया है। एनएच अधिकारियों के अनुसार मलबा नदी में डालने के कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। ऐसे में लोगों की आस्था से जुडी़ शिप्रा नदी में मलबा डालने पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शिप्रा नदी आगे जाकर कोसी नदी में मिलती है। कई योजनाएं नदी से संचालित है। लोग पीने के साथ ही नदी के पानी का इस्तेमाल सिंचाई के लिए भी करते हैं ऐसे में नदी में मलबा डालना समझ से परे है। एक ओर सरकारें नदियों को बचाने व साफ सुथरा बनाने को बड़े बड़े अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर नदी से खिलवाड़ किया जा रहा है। व्यापारी नेता विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेन्द्र नेगी, कुलदीप सिंह, फिरोज अहमद, गोविन्द सिंह नेगी आदि ने नदी से मलबा हटाने जाने की पुरजोर मांग उठाई है। एनएच के अधिशासी अभियंता विजय कुमार के अनुसार कार्य कर रही कंपनी को नदी से मलबा हटाने को कहा जाएगा।




