🔳 तीस से ज्यादा यात्रियों ने झेली परेशानी
🔳 कर्णप्रयाग से हल्द्वानी को रवाना हुई थी रानीखेत डिपो की बस
🔳घंटों इंतजार के बाद दूसरी बस से गंतव्य को रवाना हुए यात्री
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें आए दिन खराब हो जा रही है। आधे रास्ते में खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में रोडवेज बस के खराब होने से तीस से ज्यादा यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद यात्री दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किए गए।
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें आए दिन यात्रियों का साथ छोड़ जा रही है। मंगलवार को चालक प्रकाश सिंह व परिचालक अमित मेहरा रानीखेत डिपो की बस यूके 07 पीए 2964 में कर्णप्रयाग से तीस से ज्यादा यात्रियों को लेकर हल्द्वानी को रवाना हुए। लगभग दो बजे के आसपास बस अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में पहुंची ही थी की बस में तकनीकी खराबी आ गई। चालक व परिचालक ने तकनीकी खराबी दूर करने का प्रयास किया पर खराबी दूर न हो सकी। बस के गैर फंस गए। वाहन में खराबी आने से यात्री भी परेशान रहे। बस में खराबी होने से गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की पहाड़ी मार्गों पर खराब बसें भेज दी जा रही है जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। करीब चार घंटे बाद यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेजा जा सका।




