🔳नियमों की धज्जियां उडा़ यात्री ढो रहे निजी वाहन चालक
🔳टैक्सी संचालक कर रहे विभिन्न टैक्स अदायगी
🔳प्राइवेट वाहनों में यात्री ढोने वालों पर कार्रवाई की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना चौराहे से गांवों को निजी वाहनों में सवारी ढोने वाले चालक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने पर आमादा है। टैक्सी संचालक लगातार नुकसान उठा रहे हैं बावजूद कोई सुध लेना नहीं है। टैक्सी संचालकों ने प्राइवेट वाहनों में यात्री ढोने वालों के खिलाफ कार्रवाई की पुरजोर मांग उठाई है।
खैरना चौराहे से आसपास के गांवों को टैक्सियों का संचालन किया जाता है। पिछले कुछ समय से खैरना चौराहे पर टैक्सी संचालकों का कारोबार ठप हो चुका है। निजी वाहनों में यात्री ढोने वाले चालक मनमानी पर आमादा हो चुके हैं। नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा यात्रियों को प्राइवेट वाहनों के जरिए गांवों से लाया व लेजाया जा रहा है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी के अनुसार प्राइवेट वाहनों चालकों की मनमानी से टैक्सी संचालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बैंक की किस्तें तक प्रभावित होती जा रही है। टैक्सी संचालक विभिन्न टैक्स अदा करते हैं। पर प्राइवेट वाहन संचालक लगातार मनमानी कर रहे हैं। खैरना चौराहे से टैक्सी संचालन करने वाले वाहन चालकों ने प्राइवेट वाहनों में यात्री ढोने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि कार्रवाई नहीं की गई तो फिर उग्र आंदोलन शुरु किया जाएगा।




