🔳मायावी रावण ने छल कपट से किया सीता हरण
🔳गरमपानी की रामलीला में कलाकारों ने बांधा समां
🔳रामलीला का लुत्फ उठाने गांवों से उमड़ रहे सैकडो लोग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी क्षेत्र में रामलीला मंचन का लुत्फ उठा सैकडो की संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। पांचवें दिन सीता हरण व राम सबरी संवाद का शानदार मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गरमपानी क्षेत्र में रामलीला महोत्सव की धूम मची है। रामलीला मंचन के पांचवें दिन मायावी रावण ने छल कपट से सीता हरण किया। जोगी रावण के पात्र मोहित मंगचवाडी ने तेरे द्वार खड़ा भगवान…… भगत भर दे रे झोली…… की शानदार प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। जटायु के पात्र देवेश कांडपाल तथा सबरी के पात्र गगन त्रिपाठी ने भी दमदार प्रस्तुति से समां बांधा। सीता के अभिनय में प्रियाशी साह ने भाव विभोर किया। मंचन का लुत्फ उठाने आसपास के रातीघाट, खैरना, मझेडा़, डोबा, बारगल, कफूल्टा, गरजोली, लोहाली, चमड़ियां, छड़ा, सुयालबाड़ी, काकड़ीघाट आदि क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग गरमपानी पहुंच रहे हैं। इस दौरान रामलीला कमेटी सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!