🔳परिवहन विभाग की टीम ने कसा शिकंजा
🔳पंद्रह वाहन चालकों के किए गए ताबड़तोड़ चालान
🔳प्रभारी आरटीओ ने किया नियमों के पालन का आह्वान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

परिवहन विभाग की टीम ने रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान काटे। एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। प्रभारी आरटीओ पवन कुमार के अनुसार नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा।

सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर भुजान के समीप विशेष चैकिंग अभियान चलाया। प्रभारी आरटीओ पवन कुमार की अगुवाई में चले अभियान में टीम ने ओवरलोड, बगैर हेलमेट, तेज रफ्तार वाहन दौड़ा रहे करीब पंद्रह वाहन चालकों के चालान काटे। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया। प्रभारी आरटीओ ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान विपिन बिनवाल, मनदीप देव, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!