🔳हाइवे पर दिन के उजाले में हो रहा काला कारोबार
🔳पहाड़ जाने वाले वाहनों से धड़ल्ले से उतारे जा रहे ज्वलनशील पदार्थ
🔳तहसील मुख्यालय के नजदीक मैदान बना तस्करी का अड्डा
🔳जिम्मेदारों की अनदेखी पर खड़े हो रहे गंभीर सवाल
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस की तस्करी जोर पकड़ गई है। पैट्रोल डीजल के काले कारोबार से बाजार क्षेत्र में भी खतरा मंडरा रहा है। बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। कालाबाजारी से सरकार को भी राजस्व की चपत लग रही है।
हाइवे पर खैरना स्थित तहसील कोश्या कुटोली मुख्यालय के नजदीक पैट्रोल डीजल तथा रसोई गैस का काला कारोबार खूब फल फूल रहा है। तहसील मुख्यालय के नजदीक स्थित मैदान पर पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों से पैट्रोल डीजल व रसोई गैस उतार तस्करी की जा रही है। बीच बाजार क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे काले कारोबार से पूरे बाजार क्षेत्र पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कभी भी बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा बना हुआ है। खुलेआम हो रहे काले कारोबार से जहां सरकार को राजस्व की चपत लग रही है वहीं पहाड़ के उपभोक्ता भी ठगे जा रहे हैं। दिन के उजाले में हो रहे काले कारोबार पर जिम्मेदारों की नजर न पड़ना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वाहनों से उतारे जा रहे ज्वलनशील पदार्थ से कभी भी बड़ा हादसा सामने आ सकता है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। लोगों ने मामले पर कार्रवाई कर तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने की पुरजोर मांग उठाई है।




