🔳कफलाड़ गांव से मंदिर तक तीन किमी होगा सड़क का निर्माण
🔳केंद्रीय मंत्री ने सांसद निधि से की बजट की संस्तुति
🔳सड़क निर्माण होने से श्रद्धालुओं को नहीं करना पड़ेगा परेशानी का सामना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

छियोडी़ सुयालखेत मोटर मार्ग से अब तमाम गांवों के बाशिंदों का आस्था का केंद्र तोला भुमिया मंदिर तक अब सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेंगी। केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने तीन किमी सड़क निर्माण को सांसद निधि से तीन लाख रुपये की धनराशि की संस्तुति कर दी है। सड़क के लिए बजट स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों को जोड़ने वाले छियोडी़ – सुयालखेत मोटर मार्ग से सुप्रसिद्ध तोला भुमिया मंदिर तक सड़क सुविधा उपलब्ध कराने को लगातार मांग उठती रही है। ग्रामीणों व भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे ने सांसद व केंद्रीय मंत्री अजय को ज्ञापन सौंप बताया कि तोला भुमिया मंदिर बंसगाव, छिमी, मटेला, सुयालबाडी़, सुयालखेत, कमोली, ढोकाने, चांफा, जौरासी, कफलाड़, छियोडी़ समेत बीस से ज्यादा गांवों के बाशिंदों के आस्था का केंद्र है। प्रतिवर्ष मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत समेत तमाम धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। सड़क सुविधा न होने से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों की परेशानी को गंभीरता से ले केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कफलाड़ क्षेत्र से मंदिर तक तीन किमी सड़क निर्माण को सांसद निधि से तीन लाख रुपये की संस्तुति कर दी है। सड़क निर्माण होने से अब मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने बजट स्वीकृत किए जाने पर केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है।

error: Content is protected !!