🔳दो महीने से दे रहा था पुलिस को गच्चा
🔳पुलिस टीम ने हल्द्वानी से दबोचा
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
संवाद सूत्र, गरमपानी : दो महिने से पुलिस को गच्चा दे रहा लड़ाई झगड़ा व मारपीट का आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। क्वारब पुलिस की टीम ने आरोपित को मंडी गेट हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया।
मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद से हेम चन्द्र लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए पर सफलता हाथ नहीं नहीं लगी। रविवार को क्वारब पुलिस की टीम को हेम के हल्द्वानी में होने की सूचना मिली। क्वारब चौकी प्रभारी बालकृष्ण आर्या व आनंद राणा हल्द्वानी को रवाना हुए। पुलिस टीम ने आरोपित को मंडी गेट हल्द्वानी से दबोच लिया। चौकी प्रभारी बालकृष्ण आर्या के अनुसार आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा।





कृपया खबर की पूर्ण जानकारी दें।यह किस घटना का आरोपी है ज्ञात नहीं हो पा रहा है।