🔳कुजोली क्षेत्र में पेड़ों को नुकसान का मामला पकड़ा तूल
🔳 वन विभाग के निरीक्षण में हुआ है खुलासा
🔳 कांग्रेसी नेता ने मामला दर्ज करा उठाई कार्रवाई की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के कुजोली क्षेत्र में जेसीबी मशीन से हरे भरे चीड़ के पेड़ उखाड़ने तथा कई पेड़ों को नुक्सान पहुंचाने का मामला मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल तक पहुंच गया है। कांग्रेसी नेता ने सीएम पोर्टल पर मामला दर्ज करा कार्रवाई किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
कुजोली क्षेत्र में जेसीबी मशीन से हरे भरे पेड़ों को तहस नहस किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। बीते दिनों वन विभाग के निरीक्षण में मामले का खुलासा हुआ है। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन की अगुवाई में वन विभाग की पांच सदस्यीय टीम के निरीक्षण में कई पेड़ उखाड़ डालने तथा कई पेड़ों की जड़ों को जेसीबी मशीन से नुकसान पहुंचाने की पुष्टि हुई है। वन विभाग के बाद प्रशासनिक टीम ने भी मौका मुआयना किया है। अब धनियाकोट क्षेत्र के कांग्रेसी नेता कृपाल सिंह मेहरा ने मामला सीएम पोर्टल में दर्ज करा दिया है। कृपाल सिंह के अनुसार एक ओर जंगलों को बचाने को अभियान चलाए जा रहे हैं। पौधरोपण किया जा रहा है। दूसरी ओर कुछ लोग जंगलों को नुकसान पहुंचाने पर आमादा है। कृपाल सिंह ने मामले में कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!