🔳पुलिस टीम ने चलाया विशेष चैकिंग अभियान
🔳आठ वाहन चालकों के चालान कर वसूला 4500 रुपये जुर्माना
🔳एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर खैरना चौकी पुलिस की टीम ने ताबड़तोड़ चालान कर जुर्माना वसूला। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
खैरना चौकी पुलिस की टीम ने शनिवार को हाइवे पर चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लघंन कर तेज रफ्तार, अधूरे कागजात, वाहन चलाने में मोबाइल का इस्तेमाल, मालवाहक वाहन में यात्री ढोने पर आठ वाहन चालकों के चालान कर 4500 रुपये जुर्माना वसूला। एक चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति भी की गई। नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई गई। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने चेताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान एएसआई गिरीश चंद्र टम्टा, राजेन्द्र सती, जगदीश धामी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!