🔳महाआरती व पूर्णाहुति के बाद लगे भंडारे के साथ हुआ पारायण
🔳क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
🔳देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तन का दौर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट स्थित नीम करौली आश्रम में महाआरती व पूर्णाहुति के बाद लगे भंडारे के साथ सुंदरकांड पाठ का पारायण हो गया। आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा।
हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में शुक्रवार को आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। सुंदरकांड पाठ के बाद महाआरती व पूर्णाहुति के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनो का दौर जारी रहा। मंदिर कमेटी सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!