🔳अतिसंवेदनशील भोर्या बैंड क्षेत्र में हुई दुर्घटना
🔳पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
🔳दुर्घटना से हाइवे पर यातायात भी हुआ प्रभावित
🔳 पुलिस ने दोनो वाहनों को हटा यातायात कराया सुचारु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर भोर्या बैंड क्षेत्र में बाइक व कार में आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार चोटिल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना से हाइवे पर जाम भी लगा। पुलिस ने यातायात भी सुचारु कराया।
गुरुवार को पंगूट निवासी हेम चन्द्र बाइक यूके 04आर 8186 से अल्मोड़ा क्षेत्र से नैनीताल की ओर रवाना हुआ। हेम हाइवे पर अतिसंवेदनशील भोर्या बैंड क्षेत्र के समीप पहुंचा ही था की बाइक एकाएक विपरित दिशा से आ रही कार यूके04टीबी3856 से जा टकराई। कार व बाइक की भिड़ंत से बाइक सवार हाइवे पर गिर चोटिल हो गया। सूचना पर चौकी पुलिस खैरना की टीम मौके पर पहुंची। बाइक सवार को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी भेजा। हाइवे पर यातायात भी सुचारु करवाया।




