🔳तीन दिन से परेशान हैं गरमपानी क्षेत्र के बाशिंदे
🔳हैंडपंप व सूदूर प्राकृतिक जल स्रोतो से पानी ढोना बना मजबूरी
🔳व्यापारियों ने लगाया कार्यदाई संस्था पर लापरवाही का आरोप
🔳जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य से गरमपानी क्षेत्र की पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पेयजल को हाहाकार मच गया है। बाजार के बाशिंदे हैंडपंप व प्राकृतिक जल स्रोतों की ओर रुख करने को मजबूर हो चुके हैं। व्यापारियों ने क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति जल्द दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।
गरमपानी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपूर्ति ठप होने से बाजार क्षेत्र में होटल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो गया है। क्षेत्र के लोग ठंड में भी हैंडपंप व प्राकृतिक जल स्रोतो से सिर पर पानी के बर्तन ढोने को मजबूर हैं। व्यापारी नेता गजेन्द्र नेगी, गोविंद सिंह, मनीष तिवारी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज नैनवाल, देवेश कांडपाल ने आरोप लगाया है की हाइवे पर चौड़ीकरण का कार्य कर रही कार्यदाई संस्था की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मनमाने ढंग से कार्य कर क्षेत्र की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त कर दी गई है। व्यापारियों ने जल्द पेयजल आपूर्ति दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।

error: Content is protected !!