🔳भाजपा मंडल कार्यालय में हुआ महिला सम्मेलन
🔳नारी शक्ति वंदन अधिनियम को दिया गया ऐतिहासिक करार
🔳आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का भी आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भाजपा मंडल कार्यालय गरमपानी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हुए महिला सम्मेलन में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक करार दिया। कहा की केंद्र व राज्य सरकार मातृशक्ति के मान सम्मान को गंभीरता से कार्य कर रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का भी आह्वान किया गया।
बुधवार को भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रगति जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला जीना की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक करार दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने मातृशक्ति के सम्मान में अधिनियम बना महत्वपूर्ण कार्य किया है। कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश लगातार तरक्की कर रहा है। देश का नाम विदेशों में भी आगे बढ़ रहा है। आज पूरी दुनिया भारत के हर कदम की प्रशंसा कर रहा है। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने संगठनात्मक कार्यों का फीडबैक लिया साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांव गांव पहुंचाने की अपील की। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलीप सिंह बोहरा, लक्ष्मी देवी, वर्षा , कविता देवी, रेखा बिष्ट, कमला मेहरा, निर्मला सुयाल, चंद्रा जीना, प्रेमा देवी, सरिता, दीवान सिंह जलाल, योगेश ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।




