🔳स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चला बामुश्किल निकाला बाहर
🔳उपचार के लिए भेजा गया सीएचसी गरमपानी
🔳प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में श्रमिक के पुल से कोसी नदी क्षेत्र की ओर गिरने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने खैरना पुलिस की मदद से रेस्क्यू अभिनय चला झाड़ियों के बीच फंसे श्रमिक को बामुश्किल बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हाइवे से सटे गांवों में विद्युत पोल लगाने का कार्य कर रहा मुरादाबाद निवासी रवि बुधवार को हाइवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले काकड़ीघाट द्वारसौं मोटर मार्ग पर स्थित पुल के किनारे बैठ आराम कर रहा था की तभी वह असंतुलित होकर पुल से करीब सौ मीटर नीचे कोसी नदी क्षेत्र की ओर जा गिरा। श्रमिक की चीख-पुकार की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। श्रमिक की जान बचाने को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बगैर समय गवांए रेस्क्यू अभिनय शुरु किया। झाड़ियों के बीच फंसे श्रमिक को बामुश्किल बाहर निकाल मोटर मार्ग पर पहुंचाया। आपातकालीन 108 सेवा से श्रमिक को सीएचसी गरमपानी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।




