◾ गरमपानी की रामलीला में कलाकारों ने किया दमदार अभिनय
◾ रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने दूरदराज से पहुंचे दर्शक
◾ रामलीला मंचन का दूसरा दिन

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने दूरदराज के गांवों से लोग गरमपानी पहुंच रहे हैं। कलाकारों ने भी शानदार अभिनय के दम पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला के दूसरे दिन रावण दरबार, ताड़का वध व अहिल्या उद्धार का सुंदर मंचन किया गया।

सोमवार को गरमपानी की रामलीला मंचन के दूसरे दिन कलाकारों ने शानदार अभिनय कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रावण के पात्र पंकज पंत ने राज हमारा जग में सारा….. सुर नर मुनि आधिन……
की दमदार प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। कुंभकरण के पात्र कैलाश कांडपाल तथा विभिषण के पात्र तनुज नेगी समेत अन्य कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया। भगवान श्रीराम के हाथों ताड़क वध का भी शानदार मंचन किया गया। अहिल्या उद्धार के मंचन ने भी समां बांधा। आसपास के रातीघाट, छड़ा, लोहाली, चमड़ियां, बारगल, कफूल्टा, गरजोली, बारगल, डोबा, मझेडा़, भुजान, पातली आदि क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में लोग रामलीला का लुत्फ उठाने पहुंचे। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष भुवन त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, त्रिभुवन पाठक, अंकित साह, प्रताप सिंह गौणी, भास्कर तिवारी, देवेश त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी, रमेश तिवारी, ललित बिष्ट, मोहन मूर्ति आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!