🔳मंच पर उतरते ही ठहाकों से गूंजता है रामलीला मैदान
🔳 गरमपानी खैरना के तीन व्यापारियों की जोड़ी मचाती है धूम
🔳हास्य के साथ ही जरुरत में किसी भी पात्र का निभाते हैं दमदार अभिनय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

तनाव व भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को हंसाने का हुनर हर किसी के पास नहीं पर जिनके पास है वो कहीं न कहीं लोगों को हंसाने से पीछे नहीं हटते। गरमपानी खैरना के तीन व्यापारी भी कुछ ऐसे लोगों में से एक है। खास बात यह है कि तीनों ही व्यापारियों का रामलीला मंच पर दर्शक बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। तीनों हास्य कलाकारों के मंच पर उतरते हैं पंडाल हंसी के ठहाकों से गूंज उठता है।
तनाव व भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसी बहुत पीछे छूट चुकी है। हर कोई एकाकी जीवन जीने को मजबूर हो चुका है। ऐसे में रामलीला मंचन के हास्य कलाकार लोगों को हंसाने का खूब प्रयास करते हैं। गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला में वर्षो से हास्य कलाकारों के रुप में पहचान बना चुके गरमपानी के वरिष्ठ व्यापारी रमेश तिवारी, कैलाश कांडपाल व देवेश कांडपाल की बात निराली है। विभिन्न अभिनय के साथ हास्य कलाकार के रुप में तीनों व्यापारी अलग पहचान रखते हैं। बकायदा दर्शक भी तीनों हास्य कलाकारों का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को तीनों हास्य कलाकारों की अदाकारी बेहद पसंद है। तीनों ही व्यापारी हास्य कलाकार के रुप लोगों का मंनोरंजन करते हैं। वेशभूषा भी ऐसी होती है की लोग हंसी नहीं रोक पाते। खास बात तो यह है की जरुरत पड़ने पर तीनों ही व्यापारी किसी भी पात्र के रुप में दमदार अभिनय भी करते हैं।

error: Content is protected !!