◾नाजुक हालत में किया गया हायर सेंटर रेफर
◾हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में हुआ हादसा
◾घायल युवक को हायर सेंटर ले जा रहा वाहन जाम में फंसा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में स्कूटी व मैक्स वाहन की टक्कर में स्कूटी सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। हाइवे पर जाम लगने से युवक को हायर सेंटर हल्द्वानी ले जा रहा वाहन भी कई बार जाम में फंसा रहा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही जा रहा है‌। सोमवार को स्कूटी यूके 04 एन 5864 से खैरना बाजार क्षेत्र से रातीघाट को जा रहे रातीघाट निवासी चेतन पांडे व उसका साथी गौरव बिष्ट दोपांखी क्षेत्र में पहुंचे ही थे की हल्द्वानी से बेतालघाट क्षेत्र को जा रहे मैक्स वाहन से स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों युवक जमीन पर जा गिरे। दुर्घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। निजी वाहन से दोनों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। चेतन को गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। हाइवे पर जाम लगने से घायल को हल्द्वानी ले जा रहा वाहन भी जाम में कई बार फंसा। क्षेत्रवासियों ने हाइवे पर लग रहे जाम पर गहरी नाराजगी जताई है।

error: Content is protected !!