◾युवक ने भागकर बचाई बामुश्किल जान
◾बाजार में गौवंशीय पशुओं की बढ़ती अधिकता से क्षेत्रवासी परेशान
◾व्यापारियों ने पशुओं को गौसदन भेजने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना मुख्य बाजार क्षेत्र में आवारा गौवंशीय पशु परेशानी का सबब बन गए हैं। राहगीरों को मारने दौड़ रहे गौवंशीय पशुओं से हादसों का खतरा बढ़ गया है। बाजार क्षेत्र में आवारा गौवंशीय के हमले में बाजार क्षेत्र में जा रहा युवक बाल बाल बच गया। युवक ने बामुश्किल भागकर जान बचाई।
गरमपानी खैरना मुख्य बाजार क्षेत्र में आवारा गौवंशीय पशुओं की संख्या में इजाफा हो चुका है। आसपास के गांवों से लोग पशुओं को बाजार क्षेत्र में छोड़ जा रहे हैं जिससे बाजार क्षेत्र में आवारा गोवंशीय पशुओं की संख्या लगातार बढ़ते ही जा रही है। सोमवार को गरमपानी क्षेत्र में आवारा सांड बाजार में खरीददारी को जा रहे युवक पर एकाएक हमलावर हो गया। सांड को अपनी ओर आता देख युवक स्कूटी छोड़ सुरक्षित स्थान की ओर भाग गया तब जाकर बामुश्किल युवक की जान बच पाई। व्यापारी नेता गजेंद्र नेगी के अनुसार आए दिन आवारा पशु लोगों पर हमलावर होते जा रहे हैं जिससे लगातार खतरा बढ़ता ही जा रहा है। स्कूली बच्चों पर भी खतरा मंडरा रहा है। कई बार आवारा पशुओं को गौसदन भेजने की मांग उठाई जा चुकी है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय मनीष तिवारी, विरेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज नैनवाल, विवेक पंत, फिरोज अहमद, देवेश कांडपाल आदि ने गौवंशीय पशुओं को गौसदन भेजने की मांग दोहराई है।




