◾नवमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
◾सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
◾देर शाम तक मंदिरों में जारी रहा भजन कीर्तन का दौर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

नवरात्र पर मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। श्रद्धालु परिवार समेत मंदिरों में पूजा अर्चना को पहुंचे रहे हैं। क्षेत्र में स्थित मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। पूजा अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की जा रही है।
सोमवार को नवमी पर क्षेत्र में स्थित नवदुर्गा मंदिर, शांति माता तथा सलडी़ देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर बेटियों को उपहार भेंट किए। बाद भी प्रसाद वितरण भी हुआ। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। धर्माचार्या ने विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा। मंदिर समिति से सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!