◾उपचार के लिए बुजुर्ग को पहुंचाया गया अस्पताल
◾घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल
◾लगातार बढ़ रही घटनाओं से ग्रामीण खौफजदा
◾वन विभाग की अनदेखी पड़ सकती है भारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में गुलदार के हमलावर होने से गांव के बाशिंदे खौफजदा हैं। हल्दीयानी गांव में गुलदार के बुजुर्ग पर हमलावर होने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सोमवार को हल्द्वीयानी गांव निवासी बुजुर्ग घनश्याम जोशी बकरियों को लेकर खेतों की ओर रवाना हुए। बुजुर्ग घनश्याम जोशी बकरियों को लेकर गांव से कुछ दूर पहुंचे ही थे की एकाएक घात लगाए गुलदार ने बुजुर्ग पर हमला बोल दिया। एकाएक गुलदार के हमलावर होने से बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े। बुजुर्ग की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। हो हल्ला होने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्राम प्रधान पंकज जोशी अपने निजी वाहन से घायल बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग का उपचार किया। ग्राम प्रधान पंकज के अनुसार गांव में लगातार गुलदार की घुसपैठ बढ़ गई है। बुजुर्ग पर गुलदार के हमलावर होने के बाद से गांव के बाशिंदे भी दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के समीप पिंजरा लगा गुलदार के आंतक से निजात दिलाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!