◾क्षेत्रवासियों को नहीं करना पड़ेगा परेशानी का सामना
◾व्यापारी नेता ने जताया विधायक व डीएम का आभार
◾पूर्व में उठाई थी स्थाई आधार कार्ड शिविर लगाए जाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट क्षेत्र के बाशिंदों के लिए खुशखबरी है। अब लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए दूर-दराज रुख नहीं करना पड़ेगा। रोजाना बेतालघाट परिसर में आधार कार्ड बनाए जाएंगे। क्षेत्रवासियों ने सेवा उपलब्ध होने पर खुशी जताई है।
दरअसल जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह के बेतालघाट दौरे के वक्त व्यापारी नेता तारा भंडारी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से बेतालघाट क्षेत्र में आधार कार्ड शिविर लगाए जाने की मांग उठाई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेतालघाट व गरमपानी में दो दो दिन शिविर लगाए भी गए पर लोगों को समुचित लाभ नहीं मिल सका। लोगों ने एक बार फिर स्थाई शिविर की मांग उठाई। अब बेतालघाट तहसील में स्थाई रुप से आधार केंद्र स्थापित किया गया है। तारा भंडारी ने कहा की स्थाई केंद्र स्थापित होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। व्यापारी नेता ने जिलाधिकारी व विधायक सरिता आर्या का आभार जताया है।

error: Content is protected !!