◾गांव में लगातार बढ़ती घुसपैठ से ग्रामीण खौफजदा
◾स्कूली बच्चों व महिलाओं पर मंडराया खतरा
◾आए दिन मवेशियों का भी शिकार कर रहा गुलदार

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रैंगल गांव में दिन दोपहर गुलदार के आबादी के बीच पहुंच पशुपालक की बकरी को मार डालने से गांव में हड़कंप मच गया। हो हल्ला होने पर बामुश्किल गुलदार जंगल की ओर भाग गया। गुलदार के आबादी तक पहुंचने से ग्रामीण सख्ते में आ गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के समीप पिंजरा लगाए जाने की मांग उठाई है।

गांवो के बाशिंदे जंगली जानवरों के बढ़ते आंतक से परेशान हैं। जाख गांव में जंगली सूअर के दो ग्रामीणों को बुरी तरह घायल कर देने के बाद गांवो में भय का माहौल बना हुआ है वहीं अब रैंगल गांव में गुरुवार को दोपहर तीन बजे के आसपास गुलदार गांव के बीचोंबीच तक पहुंच गया। स्थानीय पशुपालक चंद्रशेखर कांडपाल की बकरी को मार डाला। गुलदार के आबादी तक पहुंच बकरी को मार डालने की घटना से हड़कंप मच गया। सरपंच भीम सिंह रौतेला के अनुसार हो हल्ला करने के बाद बामुश्किल गुलदार जंगल की ओर भागा।आबादी तक घुसपैठ बढ़ने से छोटे छोटे बच्चों पर खतरा बढ़ गया है वहीं खेतों में काम करने को जाने वाली महिलाएं भी डरने लगी है। सरपंच भीम सिंह के अनुसार गुलदार पूर्व में भी कई पशुपालकों के मवेशियों को निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के समीप पिंजरा लगा गुलदार के आंतक से निजात दिलाने तथा पशुपालको को मुआवजा देने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!