◾विभागीय कार्यों का डाटा कर सकेंगी आनलाइन अपडेट
◾रजिस्टर का बोझ होगा खत्म, आसान होगा काम
◾गांवो व योजनाओं का ब्योरा तैयार करने में भी होगी आसानी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशाओं को स्मार्ट फोन से लैस कर दिया गया है। बेतालघाट ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता अब विभागीय कार्यों का डाटा आनलाइन अपलोड करेंगी। एनआरएचएम के ब्लॉक कोर्डिनेटर विनोद जोशी के अनुसार प्रत्येक आशा को फोन खरीदने को 11 हजार रुपये वितरित भी कर दिए गए हैं।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में तैनात लगभग 80 आशा कार्यकर्ता स्मार्टफोन से लैस हो गई है। गांवो में स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार प्रसार हो या ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाना हो इसकी जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं पर ही है। कार्यों का बोझ होने के साथ ही तमाम रजिस्टरो पर रिपोर्ट भी तैयार करनी होती है पर अब आशा कार्यकर्ताओं को रजिस्टर कार्यों से निजात मिल जाएगी। स्मार्ट फोन से लैस होने के बाद आशा कार्यकर्ता विभागीय कार्यों को आनलाइन अपलोड कर सकेंगी। गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का ब्योरा हो या अन्य कार्य अब एक क्लिक में सामने आ जाएगा। स्मार्ट फोन से अब काफी हद तक आशाओं को आसानी हो सकेंगी। एनआरएचएम के ब्लॉक कोर्डिनेटर विनोद जोशी के अनुसार योजना के अनुसार ब्लाक में कार्यरत सभी आशाओं के खाते में स्मार्ट फोन खरीदने को धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। बताया की सभी 80 आशाएं अब विभागीय कार्यों का डाटा आनलाइन अपडेट कर सकेंगी।




