◾एनएच पर कार्य कर रही कंपनी पर शिंकजा कसने की तैयारी
◾सहायक अभियंता के कंपनी पर गंभीर आरोप लगाने का मामला पकड़ा तूल
◾व्यापारी नेता ने भी उठाई कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

दिल्ली की कंपनी पर विभाग की छवि धूमिल करने समेत तमाम गंभीर आरोप के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। एनएच के अधिशासी अभियंता के अनुसार दिल्ली की कंपनी को चेतावनी दी जाएगी। पुनर्रावृत्ति कतई बर्दाश्त नहीं होगी। यदि नियमों की अनदेखी की गई तो फिर भविष्य में कंपनी को टेंडर न देने की संस्तुति भी की जाएगी। इधर विभाग के अधिक्षण अभियंता अरुण कुमार पांडे ने मामला संज्ञान में ही न होने की बात कही है‌।
एनएच के सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे के दिल्ली की कंपनी पर बारिश में हाइवे पर हाटमिक्स करने, विभागीय आदेशों का पालन न करने तथा विभाग की छवि धूमिल करने समेत गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद विवाद बढ़ गया है। सहायक अभियंता रमेश चंद पांडे ने अधिशासी अभियंता विजय कुमार को बाकायदा पत्र भेज मामले की जानकारी दी है। पत्र के माध्यम से बताया कि अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कार्य कर रही दिल्ली की कंपनी नियमों की धज्जियां उड़ाने पर आमादा है। नियमों का उल्लंघन कर सौ किलोमीटर दूर पीरुमदारा क्षेत्र से डामरीकरण की सामग्री लाई जा रही है जिससे गुणवत्ता से खुला खिलवाड़ हो रहा है वहीं मना करने के बावजूद कंपनी ने हाईवे पर बारिश में ही हॉटमिक्स कर दिया। सहायक अभियंता ने ऐसी परिस्थितियों में कार्य न करने का भी हवाला दिया। सहायक अभियंता के मामला उठाने के बाद विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है वहीं व्यापारियों ने भी दिल्ली की कंपनी के खिलाफ गहरा रोष जता नाराजगी जताई है। व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट के अनुसार जब कंपनी एनएच के अधिकारियों की बात सुनने को तैयार नहीं है तो ऐसे में गुणवत्ता पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है विरेंद्र सिंह ने ऐसे कंपनियों को ब्लैक लिस्ट करने की मांग उठाई है। एनएच के अधिशासी अभियंता विजय कुमार के अनुसार कंपनी को मामले में चेतावनी दी जाएगी कहा कि पुनर्रावृत्ति कतई बर्दाश्त नहीं होगी नियमों की अनदेखी हुई तो फिर भविष्य में कंपनी को टेंडर ना देने की संस्तुति होगी। अधिशासी अभियंता ने साफ कहा कि सहायक अभियंता के साथ पूरा विभाग खड़ा है। इधर अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार पांडे ने मामला संज्ञान में ही न होने की बात कही है।

error: Content is protected !!