◾मुख्यमंत्री ने भी पदाधिकारी को भेंट की उत्तराखंड की टोपी
◾कुमाऊनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
◾सीएम ने अप्रवासियों से वर्ष में एक बार उत्तराखंड आने का किया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दुबई पहुंचने पर उत्तराखंड एसोसिएशन आफ यूएई तथा भारतीय प्रवासियो ने सीएम का जोरदार स्वागत किया। सीएम ने भी संगठन के पदाधिकारीयों को उत्तराखंडी टोपी भेंट की। सम्मान समारोह में अप्रवासिय भारतीयों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई के देवेंद्र कोरंगा ने कहा कि सीएम के दुबई दौरे से उत्तराखंड राज्य को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। सीएम ने भी अप्रवासियों से वर्ष में एक बार उत्तराखंड आने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सीएम ने आत्मीयता के साथ हुए स्वागत पर आभार भी जताया। साथ ही विदेश में रहकर भी उत्तराखंडी पंरपरा व संस्कृति से जुड़े रहने पर उत्तराखंड एसोसिएशन आफ यूएई की सराहना की। इस दौरान संजय सिंह थापा, नवीन जोशी, जेपी कोठारी, उत्तम सकलानी, हरीश बलौनी, सूर्या जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!