◾कफूल्टा गांव में सप्ताह भर से चरमराई व्यवस्था
◾कफूल्टा – बारगल पंपिंग पेयजल योजना से की जाती है आपूर्ति
◾ग्रामीणों ने उठाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
करोड़ों रुपये की लागत से बनी कफूल्टा बारगल पेयजल पंपिंग पेयजल योजना से कफूल्टा गांव के ही बाशिंदो को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा। सप्ताह भर से भी अधिक समय से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से ग्रामीण परेशान हैं। आए दिन व्यवस्था प्रभावित होने से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के समीप बहने वाली शिप्रा नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से आसपास के गांवों को पानी की आपूर्ति को करोड़ों रुपये की लागत से पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण किया गया है। योजना निर्माण के बाद से ही तमाम गांवों में समुचित पेयजल आपूर्ति न होने पर सवाल उठते रहे हैं। अब कफूल्टा गांव में भी सप्ताह भर से अधिक समय से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी न मिलने से गांव के लोग दूर-दराज से सिर पर पानी के बर्तन रख ढोने को मजबूर हैं। पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह ने आरोप लगाया की कई बार कहने के बावजूद व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा रही। आए दिन आपूर्ति प्रभावित होने से गांव के करीब अस्सी से ज्यादा परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नरेश बिष्ट, बालम सिंह, राम सिंह, नंदन सिंह, दान सिंह, कमल नेगी आदि ने जल्द पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की पुरजोर मांग उठाई है।




