◾ खेलकूद प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन
◾दौड़ में स्वर्ण तथा सुलेख में पाया कांस्य पदक
◾ बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर ग्रामीणों ने व्यक्त की खुशी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर खूब पदक झटके। रतौडा़ गांव की दो बेटियों का भी प्रतियोगिता में खूब जलवा रहा। बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रतौडा़ गांव की साक्षी दरमाल तथा दीपिका दरमाल ने खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर रतौडा़ गांव का मान बढ़ाया है। साक्षी दरमाल ने सुलेख प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया है जबकि दीपिका दरमाल ने सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। दीपिका व साक्षी के प्रदर्शन पर कोसी घाटी जन सेवा समिति के उपाध्यक्ष दयाल सिंह, जसवंत सिंह, चंदन सिंह, कुबेर सिंह आदि ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है।




