◾पंचायत प्रतिनिधियों ने गांवों में शिविर लगाने पर दिया जोर
◾गरमपानी में लगे शिविर से मायूस होकर लौटे सैकड़ों लोग
◾दो दिनी शिविर का लोगों को नहीं मिला शत-प्रतिशत लाभ
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में ग्राम पंचायतवार आधार कार्ड शिविर लगाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने गांवों में शिविर लगाए जाने पर जोर दिया है। ताकी गांवों के लोगों को लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी के आदेश पर गरमपानी क्षेत्र में दो दिनी आधार कार्ड शिविर में गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। तहसील कोश्या कुटोली परिसर में लगे शिविर में आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच तो गए पर दो दिन के शिविर में पचास के आसपास लोगों का आधार कार्ड पंजीकरण हो सका है। अपनी बारी के इंतजार में बैठे लोग शाम को निराश होकर वापस गांवों को लौट गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाभांशु सिंह, कुबेर सिंह जीना, दयाल सिंह दरमाल, बिशन सिंह आदि ने ग्रामपंचायत शिविर लगाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। ग्रामीणों के अनुसार यदि गांवों में शिविर लगाए जाएंगे तो निश्चित रुप से गांवों के लोग लाभान्वित हो सकेंगे। गांवो में शिविर लगाए जाने से लोगों को दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने रोस्टर तैयार कर गांवों में शिविर लगाए जाने पर जोर दिया है।

error: Content is protected !!