◾जीआइसी ढोकाने में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय
◾छात्र हित में सीबीएसई बोर्ड के तहत ही संचालित करने पर जोर
◾उत्तराखंड व सीबीएसई बोर्ड के चयन पर अभिभावकों ने रखे विचार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))),
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में हुई महत्वपूर्ण बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अभिभावकों ने सीबीएसई व उत्तराखंड बोर्ड के चयन पर विचार व्यक्त किए। मतदान के जरिए सीबीएसई बोर्ड पर मुहर लगाई गई। सीबीएसई के पक्ष में 59 अभिभावकों ने सहमति जताई।
गुरुवार को विद्यालय सभागार में शिक्षक अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन समिति की संयुक्त हुई बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने की। बैठक में सीबीएसई व उत्तराखंड बोर्ड के चयन पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकांश अभिभावकों ने विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड के तहत ही संचालित किए जाने पर सहमति जताई। लगभग 59 अभिभावकों ने मत के तहत सीबीएसई बोर्ड पर मुहर लगाई जबकि उत्तराखंड बोर्ड के पक्ष में एक भी अभिभावक ने मत नहीं दिया। सर्वसम्मति से छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड के तहत संचालित किए जाने पर जोर दिया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तरुण कांडपाल, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष मोहन सिंह छिमवाल, दर्शन पाठक, मनोज दानी, अंकित पांडे, धारा बल्लभ सुयाल, बालम सिंह जीना, मनोज कैड़ा आदि मौजूद रहे।




